Pages

Wednesday, December 21, 2016

एक शब्द

सुना था शब्दों में जादू,पर क्या पागल करने को एक शब्द ही काफी था।
तड़प तड़प के वो शब्द सुनने का इंतजार,बस लगता था मर जाना ही बाकी था।।

थम जाए सारी दुनिया का शोर पल भर के लिए,वो उनका एक शब्द ही काफी था।
होठों से निकले या हांथों से लिखे,उस एक शब्द और आपका एहसास ही काफी था।।

परदेसी दीवाली

उंगलिया चला ली बहुत कंप्यूटर पे,आज फिर दूकान सजानी है,फिर बर्तनों की चमक से चौंक जाने का मन कर रहा।
न जाने क्यों पटाखों का शोर सुनने का मन कर रहा,आज रात जगमगाते आसमा को देखने का मन कर रहा।।

गिन लिए दिन रात बहुत बिन अपनों के, आज रात कुछ बिखरे नोट गिनने का मन कर रहा।
न जाने क्यों पटाखों का शोर सुनने का मन कर रहा,आज रात जगमगाते आसमा को देखने का मन कर रहा।।

पिज़्ज़ाओ और बर्गरों की थाली अब फीकी लगती है,पूड़ी सब्जी की खुशबू से पेट भरने को मन कर रहा।
न जाने क्यों पटाखों का शोर सुनने का मन कर रहा,आज रात जगमगाते आसमा को देखने का मन कर रहा।।

पतझड़ आ गई यहाँ सब पत्ते बिखर गए,कुछ पत्ते उठाकर तीन पत्ती खेलने को मन कर रहा।
न जाने क्यों पटाखों का शोर सुनने का मन कर रहा,आज रात जगमगाते आसमा को देखने का मन कर रहा।।