Pages

Sunday, January 8, 2017

मीठा इंतजार

रहना उनके बिना बडा फीका लगता है,कुछ तो है जो बडा मीठा लगता है करना उनका इंतजार।।

सुबहा से करती हूँ दुनिया से बातें जानूं सबका हाल,ना करती कभी अपने दिल की धड़कनो का इजहार।
रहना उनके बिना बडा फीका लगता है,कुछ तो है जो बडा मीठा लगता है करना उनका इंतजार।।

धूप चढ़ते ही चली जाती हूँ सपनो की उस दुनिया में,जहाँ पाती हर लम्हा उनको करती अनगिनत प्यार के ईकरार।
रहना उनके बिना बडा फीका लगता है,कुछ तो है जो बडा मीठा लगता है करना उनका इंतजार।।

रह जाती हूँ सह जाती हूँ ये अकेलापन,यूँ ही फिरती रहती हूँ बेकरार।
रहना उनके बिना बडा फीका लगता है,कुछ तो है जो बडा मीठा लगता है करना उनका इंतजार।।

ये इंतजार का खेल भी बडा़ चटपटा है यारों,यहाँ बहुत मीठी लगती है जीत तो थोडी़ खट्टी लगती है ये हार।
रहना उनके बिना बडा फीका लगता है,कुछ तो है जो बडा मीठा लगता है करना उनका इंतजार।।

No comments:

Post a Comment